फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बारिश ने किसानों की बढ़ाई चिंता, कृषि कार्य हो रहे प्रभावित

Fri, 16 Oct 2026 12:03 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
बिहड़ू (ऊना)। क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। बारिश के कारण किसानों को खेती-बाड़ी से जुड़े कार्यों में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मौसम के लगातार खराब रहने से किसानों की चिंता बढ़ गई है और उन्हें अपनी फसलों की सुरक्षा की चिंता सताने लगी है। किसानों में दुनी चंद, गिरीधारी लाल, विजय कुमार, दौलत राम, चेत राम, रोशन लाल का कहना है कि बारिश का असर उनकी रोजमर्रा की कृषि गतिविधियों पर पड़ रहा है।
खेतों में अधिक नमी होने के कारण कई कृषि कार्य समय परपूरे करना मुश्किल हो रहा है। वहीं, यदि बारिश का सिलसिला इसी तरह जारी रहता है तो खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका बढ़ सकती है।
विज्ञापन

बारिश के कारण किसानों को पशुओं के लिए चारा जुटाने, खेतों में काम करने और अन्य कृषि गतिविधियों को पूरा करने में भी परेशानी हो सकती है। फिलहाल किसान मौसम साफ होने का इंतजार कर रहे हैं।
कृषि विभाग ऊना के उपनिदेशक डॉ. प्रेम ठाकुर का कहना है कि मौसम खराब होने से फसलों को नुकसान हो रहा है। खेतों में ज्यादा नमी से कृषि कार्य प्रभावित हो रहे है। किसान काटी गई फसल को ढक कर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें