फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: ऊना में बारिश से फसलों को राहत, किसानों के खिले चेहरे

Tue, 30 Jun 2026 06:57 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
चक्क सराय इलाके में तैयार मक्की की फसल। संवाद
विज्ञापन
चकसराय (ऊना)। जिला ऊना में सोमवार को मानसून ने पहली जोरदार बारिश के साथ दस्तक दी। सुबह करीब चार बजे शुरू हुई बारिश का सिलसिला लगभग दस बजे तक जारी रहा। इसके बाद दोपहर होते-होते मौसम साफ हुआ और हल्की धूप निकल आई। लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे किसानों के लिए यह बरसात किसी सौगात से कम नहीं रही। बारिश से खेतों में पर्याप्त नमी पहुंची है, जिससे खरीफ सीजन की फसलों, विशेषकर मक्की को बड़ा लाभ मिलने की उम्मीद है। स्थानीय किसानों ने कहा कि यह पहली बारिश मक्की की फसल के लिए संजीवनी से कम नहीं है। कृषि प्रसार अधिकारी चंदन शर्मा ने बताया कि समय पर हुई मानसूनी वर्षा मक्की सहित सभी खरीफ फसलों के लिए अत्यंत उपयोगी है।
विज्ञापन

किसान बलवान सिंह ने कहा कि पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी के कारण मक्की की फसल मुरझाने लगी थी। पहली बारिश से फसल को नई जान मिली है और अब किसानों को बेहतर उत्पादन की उम्मीद जगी है।
किसान हंसराज ने कहा कि समय पर मानसून का पहुंचना किसानों के लिए शुभ संकेत है। यदि आने वाले दिनों में भी इसी तरह नियमित वर्षा होती रही तो इस वर्ष मक्की की पैदावार अच्छी रहने के साथ किसानों को आर्थिक लाभ भी मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें