फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बारिश और बर्फबारी से सराज में सड़कें बनीं जानलेवा

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकारी देवी, शैटाधार और तुंगासीगढ़ में ताजा हिमपात से तापमान शून्य से नीचे
विज्ञापन

मगरूगला और सपहणीधार में बर्फबारी से सड़कें अवरुद्ध
संवाद न्यूज एजेंसी
थुनाग (मंडी)। सराज घाटी में पिछले 24 घंटे से खराब मौसम ने लोगों की दिक्कतें बढ़ी दी हैं। ऊपरी इलाकों में बर्फबारी जारी है, जबकि निचले क्षेत्रों में जोरदार बारिश हुई। ठंड और खराब दृश्यता के कारण जनजीवन प्रभावित है।
विज्ञापन

शिकारी देवी, शैटाधार और तुंगासीगढ़ में ताजा हिमपात से तापमान शून्य से नीचे चला गया है। मगरूगला और सपहणीधार में भारी बर्फबारी से सड़कें अवरुद्ध हो गई हैं, जिससे ऊपरी सराज का संपर्क कट गया। जंजैहली, थुनाग, लेहगला और कांढा भूरणीनाला में घनी धुंध और फिसलन के कारण वाहन चलाना मुश्किल हो गया है। प्रशासन ने सावधानी बरतने की सलाह दी है। बारिश और गिरते तापमान से किसानों और बागबानों की चिंताएं बढ़ गई हैं। कड़ाके की ठंड के चलते लोगों ने घरों में हीटिंग उपकरणों की मांग बढ़ा दी है। एसडीएम थुनाग संजीत शर्मा ने ऊंचाई वाले क्षेत्रों और जोखिम भरी सड़कों पर अनावश्यक यात्रा से बचने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें