फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से प्रभावित परिवारों को तुरंत मिले राहत राशि : वीरेंद्र कंवर

विज्ञापन
पूर्व मंत्री विरेंद्र कंवर प्रैसवार्ता के दौरान पत्रकारों को सम्बो​धित करते हुए।संवाद
विज्ञापन
आरोप, सरकार के ढाई साल बीत जाने के बावजूद कुटलैहड़ में कोई ठोस विकास कार्य नहीं हुआ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में लगातार हो रही भारी बारिश ने किसानों और आम जनता की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सैकड़ों मकान, पशुशालाएं और सड़कें क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। कई परिवारों के सामने न तो रहने को घर बचा है और न ही जीविकोपार्जन के साधन। ऐसे गंभीर हालात को देखते हुए अखिल भारतीय वालीबॉल फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर ने सरकार से प्रभावित परिवारों को तुरंत राहत राशि देने और स्थाई समाधान निकालने की मांग की है। उन्होंने कहा कि हर वर्ष बरसात कुटलैहड़ की जनता के लिए तबाही लेकर आती है। इस बार भी बिजली और पानी की आपूर्ति बुरी तरह बाधित है। बार-बार हो रहे बिजली कट से लोग परेशान हैं और पेयजल योजनाएं ठप पड़ी हैं। कंवर ने आरोप लगाया कि सरकार के ढाई साल बीत जाने के बावजूद क्षेत्र में कोई ठोस विकास कार्य नहीं हुआ। जनता ने भरोसा जताकर दो-दो विधायकों को चुना, मगर दोनों ही विकास कार्यों को आगे बढ़ाने में असफल रहे। उन्होंने सवाल उठाया -आखिर जनता को अपने विश्वास के बदले कुटलैहड़ में क्या मिला। टूटी सड़कें, बाधित पेयजल योजनाएं और बरसात से तबाह परिवार, यही सच्चाई है। मौजूदा विधायक जनता को राहत देने के बजाय केवल राजनीतिक बयानबाजी तक सीमित हैं। लेकिन जनता अब जागरूक है और समय आने पर उन नेताओं को जरूर जवाब देगी, जिन्होंने केवल वोट लेने के समय ही जनता को याद किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें