23 माह बाद पहुंचा गोबिंद सागर झील का पानी मंदिर के नजदीक पहुंचा। संवाद
लोगों ने की ख्बाजा देवता की पूजन-अर्चना और दलिया प्रसाद वितरित किया
संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के कोलका अंदरोली स्थित प्रसिद्ध बाबा गरीब नाथ मंदिर गोबिंद सागर झील के बीचोबीच स्थित है। बरसात में झील का जलस्तर बढ़ने पर मंदिर चारों ओर से पानी से घिर जाता है और उसका जलाभिषेक होता है। इस बार 23 माह बाद झील का जलस्तर बढ़कर 1665-1666 फीट तक पहुंचा और 22 अगस्त 2025 को मंदिर को घेर लिया। इस अवसर पर स्थानीय लोगों नरेंद्र शर्मा, सुखदेव परमार, अभय पराशर, पवन कुमार सहित अन्य ने पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाया और सुख-शांति की कामना की। लोगों का कहना है कि हर वर्ष झील का पानी मंदिर तक पहुंचता है, लेकिन कम बारिश के कारण कभी-कभी यह संभव नहीं हो पाता। इससे पहले अगस्त 2023 में मंदिर का जलाभिषेक हुआ था। मंदिर तक पानी पहुंचते ही श्रद्धालुओं और पर्यटकों की संख्या बढ़ गई है, जिससे स्थानीय दुकानदारों व नाव मालिकों को भी रोजगार की उम्मीद जगी है।