फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायजादा को नहीं मालूम उनकी सरकार क्या फैसले ले रही : विनय

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व विधायक सतपाल रायजादा पर दागे कई सवाल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। भाजपा जिला प्रवक्ता विनय शर्मा ने पूर्व विधायक सतपाल सिंह रायजादा के बयान पर पलटवार किया है। रायजादा ने बयान में संतोषगढ़ और जिला मुख्यालय के कन्या और बाल विद्यालयों के विलय को रुकवाने की बात कही है। विनय ने कहा कि पूर्व विधायक की पार्टी इस वक्त सत्ता में है, लेकिन उन्हें यही नहीं पता कि उनकी सरकार स्कूलों को लेकर क्या फैसला ले रही है। पूर्व विधायक को यह भी बताना चाहिए कि उनकी विधानसभा क्षेत्र के स्कूलों को विलय करने का फैसला उनकी जानकारी के बगैर कैसे हो गया। भाजपा के जिला प्रवक्ता विनय शर्मा ने कहा कि पूर्व विधायक को अपने विधानसभा क्षेत्र की जानकारी तो तब हो जब वह लोगों से जुड़े हुए हों। आज विधानसभा क्षेत्र में खुले आम पंजाब की लॉटरी अवैध रूप से बिक रही है। सट्टा माफिया पुलिस के सिर चढ़कर बोल रहा है। ये सभी अवैध धंधे किसके संरक्षण में विधानसभा क्षेत्र में फल फूल रहे हैं। पूर्व विधायक को यह जानकारी जनता के सामने रखनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें