फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों में 11वीं 12वीं कक्षा में प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाई जाए : संघ

विज्ञापन
विज्ञापन
बोर्ड की परीक्षाओं को संचालित करने का मानदेय जल्द से जल्द किया जाए वितरित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नारी (ऊना)। हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ ऊना के अध्यक्ष शशि पाल सैनी और महासचिव संजीव कुमार ने प्रेस बयान में कहा कि शिक्षा विभाग को स्कूलों में 11वीं और 12वीं कक्षा में प्रवेश के लिए अंतिम तिथि को बढ़ाना चाहिए। बोर्ड कक्षाओं का परिणाम घोषित हो चुका है और बहुत सारे विद्यार्थी अभी प्रवेश लेने से वंचित हैं। शिक्षा विभाग को चाहिए कि वह तत्काल एडमिशन की अंतिम तिथि को जल्द बढ़ाए। इसके साथ-साथ प्रवक्ता संघ ने यह भी मांग रखी कि सभी स्कूलों को मार्च में आयोजित की गई बोर्ड की परीक्षाओं को संचालित करने का मानदेय जल्द से जल्द वितरित किया जाए। पेपर चेकिंग का भी मानदेय भी दिया जाए। यह भी देखा गया कि मूल्यांकन केंद्रों में अध्यापकों को बैठने का भी उचित बंदोबस्त नहीं होता। अध्यापकों को बच्चों वाले बेंच पर ही बैठकर मूल्यांकन करना पड़ता है। यह खेदजनक है। प्रवक्ता संघ ने मांग की है कि स्कूल शिक्षा बोर्ड को प्रवक्ता संघ के साथ की जाने वाली वार्षिक बैठक भी जल्द आयोजित करनी चाहिए ताकि बच्चों के हित में जरूरी फैसले लिए जा सकें। प्रवक्ता संघ ने सरकार से मांग की है कि प्रिंसिपल प्रमोशन की सूची जल्द से जल्द निकाली जाए। कर्मचारियों के पे कमिशन का एरियर और महंगाई भत्ता एरियर का भुगतान भी किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें