फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: दुष्कर्म के आरोपी की तलाश में दी दबिश

Tue, 07 Oct 2025 06:47 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। महिला थाना ऊना में बीते दिनों एक युवती द्वारा दौलतपुर चौक क्षेत्र के सैन्य कर्मी पर लगाए दुष्कर्म के आरोप मामले में पुलिस के हाथ खाली हैं।
विज्ञापन

पुलिस टीम ने इस मामले में उधमपुर में दबिश दी, जहां आरोपी सैन्य कर्मी तैनात था। वहां सेना की ओर से तीन दिन के भीतर उसे पुलिस को सौंपने की बात कही।
बताया जा रहा कि बीते शनिवार या रविवार को सेना की ओर से उसे घर भेजा गया लेकिन जब पुलिस की टीम ने उसके घर दबिश दी तो वह गायब पाया गया।
रविवार के बाद सोमवार को भी पुलिस टीम ने उसके घर व अन्य संदिग्ध स्थानों पर तलाश की लेकिन उसका कहीं सुराग न लगा। बताया जा रहा कि आरोपी हाईकोर्ट में अपनी अग्रिम जमानत की याचिका लगा सकता है। ऐसे में पुलिस को आरोपी के शिमला होने का भी शक है।
विज्ञापन

ध्यान रहे कि महिला थाना ऊना में एक युवती ने सैन्य कर्मी पर दुष्कर्म करने व उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें खींचकर उसे धमकाने का आरोप लगाया है। युवती का आरोप है कि सगाई करने के बाद सैन्य कर्मी ने रिश्ता तोड़ दिया और फिर उसे आपत्तिजनक तस्वीरें वायरल करने की धमकी दी। युवती ने शिकायत में पुलिस को बताया कि सैन्य कर्मी ने उसके साथ तीन साल तक शादी का झांसा देकर संबंध बनाए।
विज्ञापन

इस दौरान सगाई भी की लेकिन फिर रिश्ता तोड़ दिया। बाद में युवती को धमकी दी कि यदि वह उसे परेशान करेगी तो उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें वायरल कर देगा।
युवती का आरोप है कि सैन्य कर्मी के पिता ने भी परिवार पर दबाव बनाया कि थाने में शिकायत दी तो वह अपनी सियासी ताकत का इस्तेमाल करेगा।
पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने बताया कि आरोपी की तलाश जारी है। सेना की ओर से उसे घर भेजे जाने की सूचना है। जल्द आरोपी को काबू किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें