भाजपा महिला मोर्चा की नई टीमों का एलान
दोनों मंडलों में नई कार्यकारिणी गठित, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का संकल्प
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ूही (ऊना)। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने चिंतपूर्णी अपर और चिंतपूर्णी लोअर मंडलों की नई कार्यकारिणियों की घोषणा कर दी है। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से विचार-विमर्श के बाद चिंतपूर्णी अपर मंडल की अध्यक्षा राधा ठाकुर और चिंतपूर्णी लोअर मंडल की अध्यक्ष रंजू बाला ने अपनी-अपनी टीमों का एलान किया। चिंतपूर्णी लोअर महिला मोर्चा कार्यकारिणी अध्यक्ष रंजू बाला ने कहा कि नई टीम समाजसेवा और संगठन विस्तार के हर कार्यक्रम में अग्रणी भूमिका निभाएगी। उपाध्यक्ष शुक्ला बाली (ठठल), मोनिका देवी (रौनखर), रमण बाला (हंबोली), किरण बाला (चुरुडू) को बनाया गया। जबकि महामंत्री सुषमा शर्मा (अंबेहड़ा), सुमन लता (कटौहड़ कलां) को कार्यभार दिया गया।
सचिव पद का जिम्मा नीलकमल (धुसाड़ा), वीना कुमारी (दिआड़ा), सीमा देवी (सूरी), रेशो देवी (नंदया) को सौंपा गया।
कोषाध्यक्ष सुमन लता (भैरा) को बनाया गया। इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्यों में प्रकाशो देवी (बही), खरयालता, रुमल कुमारी, आरती देवी (मंझार), मोनिका कुमारी (बडे़रा), रेखा (चौकी मन्यार), रजनी देवी (त्यार), स्नेहलता (चुरुडू), स्वर्ण लता लठ (धुसाड़ा), नीलमा देवी (स्तोथर), सुमन लता (बडूही) को शामिल किया गया। वहीं, चिंतपूर्णी अपर महिला मोर्चा कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष स्वर्णा देवी, आशा देवी (कोहाड़छन), मंजू (धर्मशाला महंता), वंदना देवी (सिद्धचलेहड़) को बनाया गया। महामंत्री का जिम्मा संजना देवी (कोहाड़छन), उर्मिला देवी (नैहरियां) को सौंपा गया। सचिव पद की जिम्मेदारी अर्चना देवी (अंब), ज्योति ठाकुर (बध्माना), पूनम शर्मा (लोहारा), बेबी (नैहरियां) को दी गई।
कोषाध्यक्ष का कार्यभार मंजू कुमारी (टकोली लोहारा) को दिया गया। इसके अलावा मीना देवी (मंदोली), सीता देवी (सलोई), रेखा रानी (घेवट बेहड), सलोचना देवी (डूहल बंग्वाला), नंदनी (लोहारा), ममता देवी (डूहल बटवाला), उषा कालिया (छपरोह), मीनाक्षी धीमान (गिंडपुर मल्होन), अनीता बीबी (पंजोआ) को सदस्यों के तौर पर शामिल किया गया।