फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: समूर कलां स्कूल में रेबीज पर किया जागरूक

सार

ऊना में स्वास्थ्य विभाग ने रेबीज जागरूकता शिविर आयोजित किया। शिविर में पालतू कुत्तों के टीकाकरण और रेबीज से बचाव के उपाय बताए गए। विशेषज्ञों ने सतर्कता की अपील की और भाषण प्रतियोगिता भी कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वास्थ्य विभाग ने लगाया शिविर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। स्वास्थ्य विभाग की ओर से 28 सितंबर को रावमापा समूरकलां में जिला स्तरीय जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। जन शिक्षा अधिकारी गोपाल किशन ने बताया कि यह दिवस रेबीज वैक्सीन के आविष्कारकर्ता को समर्पित है और इसका उद्देश्य लोगों में रेबीज से बचाव की जानकारी फैलाना है। रेबीज एक घातक रोग है, जो मुख्य रूप से कुत्ते के काटने से फैलता है। भारत में हर वर्ष करीब 20,000 लोग इसकी वजह से मौत के शिकार होते हैं। बीसीसी समन्वयक कंचन माला ने बताया कि कुत्ते काट लें तो घाव को 10 मिनट बहते पानी से धोएं, घाव पर मिट्टी या तेल न लगाएं और तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर को दिखाएं। पालतू कुत्तों का टीकाकरण जरूरी है। इस अवसर पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें