फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: ढाई दशक से पुतले बनाता है कुरैशी का परिवार

विज्ञापन
विज्ञापन
कहा- कभी महसूस नहीं हुआ भेदभाव, हमेशा मिला लोगों का प्यार
विज्ञापन

अपने 40 कारीगरों के साथ ऊना में पुतले बनाने आते हैं कुरैशी
10 दिनों में कारीगर बनाएंगे रावण, कुंभकरण, मेघनाद के पुतले
संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। हिमाचल प्रदेश में जहां एक ओर मस्जिद मामला गरमाया हुआ है तो वहीं दूसरी ओर दशहरा महोत्सव को लेकर रामलीला मंचन के लिए तैयारियां इन दोनों जोरो-शोरों पर चली हुई हैं। ऊना के भी विभिन्न क्षेत्रों में रामलीला का मंचन किया जाता है। श्री रामलीला कमेटी की ओर से इस बार 59वीं श्री रामलीला का मंचन दो से 12 अक्तूबर तक किया जा रहा है। खास बात यह है कि रावण, कुंभकर्ण, मेघनाथ और लंका के पुतले आगरा के रहने वाले मुस्लिम कारीगर वकील कुरैशी तैयार कर रहे हैं। उनकी पार्टी के 40 कारीगर लंकापति रावण, कुंभकरण, मेघनाद और लंका के पुतलों का निर्माण करने में जुटे हुए हैं। 10 दिन में पुतलों का निर्माण कार्य पूरा होगा। इनकी साज सज्जा सहित अन्य कार्यों पर दो लाख रुपये खर्च होंगे। वकील कुरैशी ने धर्म के नाम पर लड़ने वालों को आपसी भाईचारा कायम रखने का संदेश दिया। कहा कि ऊना ही नहीं बल्कि नंगल, टाहलीवाल, संतोषगढ़, मैहतपुर और ठठ्ठल सहित कई अन्य स्थानों पर भी वह पुतलों को तैयार करते हैं।
विज्ञापन

श्री रामलीला कमेटी ऊना के प्रधान अविनाश कपिला ने कहा कि मुस्लिम समुदाय के लोग मेल मिलाप और आपसी भाईचारे के साथ पुतलों के निर्माण कार्य में लगे हुए है। इसके साथ रामलीला के मंचन पर आपसी सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बाल ऊना में रात्रि को रामलीला मंचन का आयोजन दो से लेकर 12 अक्तूबर तक किया जाएगा। दशहरा पर्व का मंचन श्री रामचरितमानस के पवित्र ग्रंथ के आधार पर ऊना में जय प्रिया शरण, मधुर बिहारी रामलीला मंडल ट्रस्ट वृंदावन धाम मथुरा के कलाकार बहुत ही सुंदर शैली में करेंगे। दिन में झांकियां निकाली जाएंगी। दशहरा पर्व का आयोजन 12 अक्तूबर को शाम 6:30 बजे किया जाएगा। बता दें कि अंब, गगरेट, बंगाणा, संतोषगढ़, रायपुर, मैहतपुर, नंगड़ां, ठठल, पंजोआ, दौलतपुर चौक, बसाल सहित अन्य ग्रामीण इलाकों में भी रामलीला मंचन का आयोजन किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें