फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: सीबीएसई सब कैडर के लिए अन्य जिलों में परीक्षा केंद्र आवंटन पर उठे सवाल

Sat, 21 Mar 2026 12:17 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
दौलतपुर चौक (ऊना)। हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा सीबीएसई से मान्यता के लिए चयनित विद्यालयों में प्रतिनियुक्ति के लिए 22 मार्च को आयोजित की जा रही परीक्षा को लेकर शिक्षक असहज महसूस कर रहे हैं। हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ, जिला ऊना के अध्यक्ष शशि सैनी एवं महासचिव संजीव कुमार ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा गठित परीक्षा केंद्रों को लेकर शिक्षक वर्ग परेशान है। परीक्षा से मात्र तीन दिन पूर्व जारी किए गए एडमिट कार्ड में शिक्षकों को अपने-अपने जिलों से बाहर परीक्षा केंद्र आवंटित किए गए हैं, जिससे उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
संघ पदाधिकारियों ने बताया कि खराब मौसम के बावजूद किन्नौर के परीक्षार्थियों को धर्मशाला, सिरमौर के परीक्षार्थियों को शिमला तथा सोलन और ऊना के परीक्षार्थियों को कांगड़ा में परीक्षा देने के लिए बाध्य किया गया। यह निर्णय न केवल अव्यावहारिक बल्कि शिक्षकों की सुरक्षा और सुविधा के प्रति भी लापरवाही को दर्शाता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कई शिक्षक वर्तमान में दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं में जिम्मेदारियों जैसे परीक्षा केंद्र अधीक्षक, उपाधीक्षक, केंद्र समन्वयक एवं सहायक समन्वयक के रूप में तैनात हैं।
बोर्ड के नियमों के अनुसार वे अपने परीक्षा केंद्र नहीं छोड़ सकते जबकि उन्हें 22 मार्च को इस परीक्षा में शामिल होने और 23 मार्च को पुनः अपने केंद्रों पर परीक्षा संचालन करना है जो व्यावहारिक रूप से संभव नहीं है। संघ ने सरकार और शिक्षा बोर्ड से मांग की है कि परीक्षा केंद्रों का पुनर्विचार कर शिक्षकों को उनके नजदीकी जिलों में केंद्र आवंटित किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें