फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: ग्रामीण क्षेत्रों में गैस वितरण व्यवस्था पर उठे सवाल, उपभोक्ता परेशान

Wed, 13 May 2026 01:24 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
सिलिंडर के लिए दर-दर भटक रहे लोग, एजेंसी पर लापरवाही और भेदभाव के आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दौलतपुर चौक (ऊना)। क्षेत्र में इंडेन गैस की वितरण व्यवस्था को लेकर उपभोक्ताओं में भारी रोष देखने को मिल रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने एजेंसी पर मनमानी, लापरवाही और भेदभावपूर्ण रवैया अपनाने के आरोप लगाए हैं। लोगों का कहना है कि गैस सिलिंडर लेने के लिए उन्हें बेवजह परेशान होना पड़ रहा है, जबकि शहरी क्षेत्रों में घर-द्वार सुविधा दी जा रही है।
स्थानीय लोगों के अनुसार मंगलवार को डंगोह क्षेत्र में गैस वितरण निर्धारित था, लेकिन गैस वाहन पूरी सप्लाई देने के बजाय अप्पर पिरथीपुर की ओर चला गया। आरोप है कि उपभोक्ताओं को वहीं जाकर सिलिंडर लेने के लिए कहा जा रहा है। दूरी अधिक होने के कारण महिलाओं और बुजुर्गों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने सवाल उठाया कि शहरों की तरह गांवों में भी घर तक गैस क्यों नहीं पहुंचाई जा रही है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि कई क्षेत्रों में महीनों तक गैस वाहन नहीं पहुंचते, बावजूद इसके बुकिंग भी रद्द कर दी जाती है।
ग्रामीणों ने प्रशासन और खाद्य आपूर्ति विभाग से मामले की जांच कर व्यवस्था सुधारने और घर-द्वार गैस वितरण सुनिश्चित करने की मांग की है।

कोट
इस संबंध में अभी कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर जांच कर इस पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
सोमिल गौतम, एसडीएम गगरेट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें