फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाड़ी पार्क पर भिड़े दो गुट, भांजी लाठियां

Thu, 05 Nov 2015 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंब (ऊना)
विज्ञापन
विज्ञापन
अंब के भैरा में गाड़ी पार्क करने को लेकर दो गुटों में मारपीट हो गई। मारपीट के दौरान लाठियां भी भांजी गईं। इससे दोनों गुटों के लगभग आधा दर्जन लोगों को चोटें आई हैं।
विज्ञापन


घायलों को ऊना अस्पताल में भर्ती किया गया है। दोनों पक्षों की ओर से क्रॉस एफआईआर दर्ज करवाई गई है। अंब पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार राज कुमार निवासी भैरा, अंब ने कहा कि  बुधवार शाम के समय उसने घर के बाहर एक ट्रक मक्की लोड करने के लिए लगाया था। इस दौरान पड़ोसी राम कुमार, सुरेंद्र कुमार, अशोक कुमार, कालू, बिसू, हरीश कुमार, शाम कुमार व बिल्लू ने उसके घर में आकर बहस शुरू कर दी।

जब राज कुमार ने कहा कि जहां उसने गाड़ी खड़ी की वह जमीन उसकी है तो सभी ने गुस्से में आकर उसकी पत्नी व उसके साथ डंडों व दराट से हमला कर दिया। इससे उन्हें चोटें आई हैं। मारपीट में घायल हुए दोनों पति पत्नी को 108 की सहायता से ऊना अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन


वहीं दूसरे पक्ष से सुरेंद्र कुमार निवासी भैरा ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि वह भैरा में करियाने की दुकान करता है। बुधवार शाम के समय अपने भतीजे इशांत के साथ अपनी कार में अपने घर के लिए रवाना हुआ तो तीर्थ राम के घर के समीप सड़क पर ट्रक को खड़ा कर उसे लोड किया जा रहा था।

जब उसने ट्रक को साइड में करने के लिए कहा तो राज कुमार, राम पाल, तीर्थ राम, सुरेंद्र कुमार, जगमोहन, रोहित खन्ना, ईशु, गीता, मीना, रंजू व दीपक ने उनसे मारपीट शुरू कर दी। इससे उसे व उसके भतीजे को चोटें आई हैं। डीएसपी जितेंद्र चौधरी ने बताया कि पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें