फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तबलीगी जमात के 11 लोग किए क्वारंटीन

विज्ञापन
विज्ञापन
अंब(ऊना)। क्षेत्र के कुठेड़ा खैरला मस्जिद में रुके तबलीगी जमात के 11 लोगों को हरोली के गांव खड्ड स्थित क्वारंटीन सेंटर भेज दिया गया है। इसके साथ ही उनकी ट्रैवल हिस्ट्री को भी खंगाला जा रहा है। जिससे पता चल सके कि उनमें से कितने लोग निजामुद्दीन मरकज से होकर वापस लौटे हैं। उपमंडल अंब क्षेत्र में नकड़ोह और कुठेड़ा खैरला में तबलीगी जमात के लोगों की सूचना तथा बाद में जांच के दौरान नकड़ोह मस्जिद में ठहरे तीन लोगों के कोरोना पॉजीटिव पाए जाने के बाद क्षेत्र में प्रशासन विशेष एहतियात बरत रहा है। रविवार को कुठेड़ा खैरला में ही आईसोलेट किए गए तबलीगी जमात संबंधित ग्यारह लोगों को खड्ड स्थित क्वारंटीन सेंटर में आईसोलेट किया। अंब के डीएसपी मनोज जंवाल ने बताया कि ये लोग प्रदेश के विभिन्न जिलों से हैं। इनके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है कि कितने लोग दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित मरकज से होकर वापस लौटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें