फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएसटी की दरों में कटौती होने से क्रय शक्ति में हुई वृद्धि : बलबीर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंब (ऊना)। चिंतपूर्णी मंडल भाजपा ने जीएसटी विषय पर अंब में शुक्रवार को कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कार्यक्रम आंबेडकर भवन में हुआ, जिसमें डेढ़ सौ से अधिक लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक बलबीर सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार ने पहली जुलाई 2017 से वैट, एक्साइज ड्यूटी और अन्य कर व्यवस्था को समाप्त कर देशभर में जीएसटी लागू किया। इससे व्यापारियों को बड़ी राहत मिली और उपभोक्ताओं की क्रय शक्ति में भी वृद्धि हुई। उन्होंने बताया कि समाज कल्याण को ध्यान में रखते हुए 22 सितंबर से जीएसटी की दरों में कटौती की गई, जिसका सकारात्मक असर तुरंत देखने को मिला। इस अवसर पर उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर को कभी उचित सम्मान नहीं दे पाई और न ही उनकी अध्यक्षता में बने संविधान को सही मायनों में स्वीकार किया। आज देश की जनता कांग्रेस के असली चेहरे को पहचान चुकी है और अब उनके झांसे में आने वाली नहीं। कार्यक्रम में पूर्व मंडल अध्यक्ष रविंद्र द्विवेदी, कृपाल सिंह और जिला भाजपा अध्यक्ष शाम मिन्हास भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें