फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बास्केटबाल प्रतियोगिता में पूबोवाल की टीम विजेता

Wed, 29 Apr 2026 12:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
आईटीआई ऊना में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान वॉबीबाल प्रतियोगिता के दौरान ​​भिड़ते ​ख
विज्ञापन
ऊना। जिला ऊना के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में खिलाडिय़ों के बीच कड़े और रोमांचक मुकाबले देखने को मिले।
विज्ञापन

चार दिवसीय इस प्रतियोगिता में जिले भर की 12 आईटीआई से करीब 300 प्रशिक्षु खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। बास्केटबाल और वॉलीबाल के मुकाबलों में टीमों के बीच कांटे की टक्कर रही।
पहले दिन की बास्केटबाल प्रतियोगिता के मुकाबले में आईटीआई पूबोवाल की टीम विजेता और आईटीआई ऊना की टीम उपविजेता रही। वहीं बैडमिंटन के एकल और युगल मुकाबलों में प्रतिभागियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईटीआई ऊना के प्रधानाचार्य अंशुल भारद्वाज ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन से विद्यार्थियों में खेल भावना के साथ-साथ अनुशासन और आत्मविश्वास का विकास होता है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में और भी रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे।

आईटीआई ऊना में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान वॉबीबाल प्रतियोगिता के दौरान भिड़ते ख

आईटीआई ऊना में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान वॉबीबाल प्रतियोगिता के दौरान भिड़ते ख

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें