फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित किया जाएगा पुबोवाल तालाब

Tue, 08 Sep 2026 12:28 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने सोमवार को हरोली उपमंडल की ग्राम पंचायत पुबोवाल में पुराने तालाब के सौंदर्यीकरण कार्य का अवलोकन किया। उन्होंने पंचायत को इसके आगामी विकास के लिए जल्द टेंडर प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए ताकि तालाब परिसर को बच्चों, युवाओं, बुजुर्गों और परिवारों के लिए आकर्षक एवं रमणीक पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित किया जा सके। उपायुक्त ने कहा कि पारंपरिक जल स्रोत किसी क्षेत्र की प्राकृतिक विरासत होते हैं। इनके संरक्षण के साथ आसपास के क्षेत्र को सुविधाजनक और आकर्षक रूप दिया जाए तो ये स्थानीय लोगों के लिए मनोरंजन और सामुदायिक गतिविधियों के बेहतर केंद्र बन सकते हैं। उन्होंने तालाब के सौंदर्यीकरण में गुणवत्ता और सुनियोजित विकास सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि हरोली क्षेत्र में पारंपरिक जल स्रोतों के संरक्षण और सौंदर्यीकरण की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के विजन के अनुरूप क्षेत्र में ऐसे कई पुराने तालाबों को नया स्वरूप देने के प्रयास किए जा रहे हैं ताकि जल स्रोतों के संरक्षण के साथ इनके आसपास के क्षेत्रों को भी लोगों के उपयोग के लिए बेहतर बनाया जा सके। उपायुक्त ने कहा कि पुबोवाल तालाब को केवल जल स्रोत तक सीमित न रखते हुए इसके आसपास ऐसा वातावरण विकसित किया जाए, जहां लोग परिवार के साथ समय बिता सकें। उन्होंने पंचायत को विकास कार्यों को समयबद्ध तरीके से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर ग्राम पंचायत पुबोवाल के प्रधान सुमन लाल, पूर्व प्रधान संतोष दास बिट्टू, एसडीएम हरोली विशाल शर्मा तथा बीडीओ मुकेश कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं स्थानीय प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें