फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: जलग्रां टब्बा के लोगों का धरना-प्रदर्शन समाप्त, अब नहीं करेंगे चुनाव का बहिष्कार

Wed, 22 May 2024 03:16 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
जलग्रां टब्बा में मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे स्थानीय बा​शिंदों की समस्या सुनने पहुंचे एसडीए
विज्ञापन
ऊना। ऊना जिले के जलग्रां टब्बा के वार्ड-5 के लोगों में रेलवे ओवरब्रिज की अटकी मांग को लेकर व्याप्त रोष को समाप्त करने तथा उन्हें मतदान में सक्रियता से भाग लेने के लिए प्रेरित करने को लेकर जिला प्रशासन के प्रयास रंग लाए हैं।
विज्ञापन

प्रशासन की पहल के बाद वहां लोगों ने लोकसभा चुनाव के बहिष्कार को लेकर धरना प्रदर्शन मंगलवार को समाप्त कर दिया। जिला निर्वाचन अधिकारी उपायुक्त ऊना जतिन लाल के निर्देश पर प्रशासन की ओर से एसडीएम ऊना विश्व मोहन देव चौहान ने संबंधित विभागों के अधिकारियों की टीम के साथ मंगलवार को ग्राम पंचायत जलग्रां टब्बा के वार्ड-5 का दौरा किया। उन्होंने मौके पर स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुना और उन्हें समाधान को लेकर आश्वस्त किया। इस दौरान रेलवे के वरिष्ठ अभियंता और लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता उनके साथ रहे।
एसडीएम ने रेलवे के सीनियर इंजीनियर को ओवरब्रिज का प्राक्कलन तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने लोगों को अवगत कराया कि लोक निर्माण विभाग द्वारा अप्रोच रोड का कार्य पहले ही अवार्ड किया जा चुका है। एसडीएम ने पंचायत सचिव को निर्देश दिए कि वह रेलवे ओवरब्रिज के समीप जिन लोगों की जमीन लगती है, उनकी एनओसी लेना सुनिश्चित बनाएं। एसडीएम विश्वमोहन देव चौहान ने लोगों के मतदान में भाग लेने के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि लोकतंत्र की मजबूती में हर एक वोट कीमती है। वहीं, संबंधित विभागों को ओवरब्रिज के काम को समयबद्ध करने को कहा गया है। जलग्रां टब्बा के लोग इससे आश्वस्त हैं तथा लोकतंत्र के महापर्व में भागीदारी को लेकर उत्साहित हैं।
विज्ञापन

प्रशासन के सकारात्मक कदमों से बना विश्वास
जलग्रां टब्बा वार्ड-5 के निवासी यशपाल ने बताया कि रेलवे ओवरब्रिज के अभाव में उन्हें बहुत समस्याएं झेलनी पड़ रही थीं। ओवरब्रिज की समस्या के चलते ही ग्रामवासियों ने धरना-प्रदर्शन पर बैठकर लोकसभा चुनावों का बहिष्कार करने का निर्णय लिया था, लेकिन प्रशासन के सकारात्मक कदमों से उनका विश्वास बना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अब यहां के सभी लोगों ने लोकतंत्र के महापर्व में भाग लेने के लिए आम सहमति से फैसला लिया है। यशपाल ने बताया कि स्थानीय लोगों की बहुत लम्बे समय से ओवरब्रिज की मांग थी, जिसके पूरा न होने से उन्हें बहुत सी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।
ओवरब्रिज के अभाव में लोगों को जिला मुख्यालय से लगभग 12 किलोमीटर का अतिरिक्त सफर तय करके आना पड़ता था। उन्होंने बताया कि बच्चों को स्कूल आने-जाने, मरीजों को अस्पताल आने-जाने, पंचायत घर जाने सहित अन्य कार्य करने के लिए रेलवे पटरी से होकर गुजरना पड़ता है। हर समय किसी भी अप्रिय घटना होने का डर रहता है।

जलग्रां टब्बा में मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे स्थानीय बाशिंदों की समस्या सुनने पहुंचे एसडीए

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें