फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाद निकालने के विरोध में तीसरे दिन भी जारी रहा धरना

विज्ञापन
नंगल के भलाण में स्वां नदी में गाद के नाम पर खनन के विरोध में धरना देते ग्रामीण। संवाद - फोटो : Una
विज्ञापन
नंगल। उपमंडल नंगल के गांव भलाण की स्वां नदी में गाद निकालने के विरोध में धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। वीरवार को प्रदर्शन कर रहे लोगों ने सरकार का पुतला जलाकर विरोध जताया। इस दौरान ग्रामीणों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

गांव के सरपंच अमनदीप संजू, सुरजीत सिंह ढ़ेर, एडवोकेट विशाल सैनी, चौधरी भगत राम भीखापुर के नेतृत्व में ग्रामीण खुद गाद के नाम पर चल रही खनन रुकवाने स्वां नदी में जा पहुंचे। यहां खनन रुकवाने के उपरांत धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने कहा कि अब धरना प्रदर्शन सिंधू बार्डर की तरह होगा और लड़ाई आरपार की होगी। प्रदर्शन में शामिल लोगों के लिए धरना स्थल पर ही लंगर की सेवा भी शुरू की जा चुकी है।
इस मौके पर किसी भी तरह की अप्रिय घटना से निपटने के लिए एसपीडी मनविंद्रवीर सिंह, डीएसपी नंगल सतीश कुमार और थाना प्रभारी नंगल दानिशवीर सिंह भी भारी संख्या में पुलिस के जवानों और महिला पुलिसकर्मियों सहित मौके पर उपस्थित रहे। हालांकि प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर लाठीचार्ज करने का भी आरोप लगाया। इस मौके पर वीडीपीओ ईशांत चौधरी भी एसडीएम नंगल की दिशानिर्देशों पर मौके पर पहुंचे। उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि उच्चाधिकारी भी मौके पर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

बता दें कि हिमाचल से चंडीगढ़ और चंडीगढ़ से हिमाचल की ओर जाने वाली ट्रैफिक को वाया भलाण होकर भेजा जा रहा था। लेकिन अब गांव भलाण में लगे जाम के कारण आम लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें