अंब (ऊना)। कुनेरन में एक बाइक की टक्कर में 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान पूरन चंद पुत्र उत्तम चंद निवासी कुनेरन के रूप में हुई है। थाना अंब पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार अंब थाना क्षेत्र के तहत कुनेरन में बुधवार देर शाम हादसा उस वक्त हुआ, जब किसी काम से बाजार आए पूरनचंद सड़क पार कर रहे थे। इस दौरान एक तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। उन्हें गंभीर रूप से घायल अवस्था में दौलतपुर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां से रैफर किए जाने पर पंजाब की तरफ ले जाते वक्त उन्होंने दम तोड़ दिया। दुर्घटना के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया। पुलिस अधीक्षक ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बाइक सवार की तलाश की जा रही है। संवाद