फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: धर्मशाला में विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश सरकार की मानसिकता पर उठाए सवाल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ूही (ऊना)। धर्मशाला विधानसभा परिसर में विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज के बाद प्रदेश का राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। शांतिपूर्ण तरीके से अपने अधिकारों की मांग कर रहे छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई की आलोचना हो रही है।
विज्ञापन

स्वामी विवेकानंद सेवा ट्रस्ट चिंतपूर्णी ने इसे लोकतांत्रिक मर्यादाओं का उल्लंघन बताते हुए सरकार की कड़ी निंदा की है। ट्रस्ट अध्यक्ष गौरव कुमार ने कहा कि यह कार्रवाई सरकार की तानाशाही मानसिकता और संवेदनहीनता को दर्शाती है, क्योंकि कई छात्र गंभीर रूप से घायल हुए हैं। गौरव कुमार के अनुसार शांतिपूर्ण आवाज को लाठियों से दबाने वाली सरकार जनता के भरोसे पर खरी नहीं उतर सकती और यदि मुख्यमंत्री अराजकता रोकना चाहते हैं तो उन्हें इस्तीफा देना चाहिए। आरोप लगाया कि सरकार अपनी विफलताओं को छुपाने के लिए युवाओं पर अत्याचार कर रही है। ट्रस्ट ने चेतावनी दी है कि अगर दमनकारी नीतियां नहीं बदलीं तो युवा संगठनों और सामाजिक संस्थाओं के साथ मिलकर प्रदेशव्यापी लोकतांत्रिक आंदोलन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें