फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पदोन्नति परीक्षा के केंद्र सभी मुख्यालयों पर हों : संघ

Thu, 03 Oct 2024 03:16 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। विभागीय परीक्षा केंद्र सभी जिला मुख्यालयों पर स्थापित हों। साथ ही स्कूलों में खाली पड़े प्रिंसिपल पद जल्द भरें जाएं। यह मांग बुधवार को जारी बयान में हिमाचल प्रदेश स्कूल लेक्चरर संघ के प्रांतीय संगठन व प्रेस सचिव राजन शर्मा ने उठाई है। संगठन पदाधिकारियों ने बताया कि सरकार से आग्रह किया है कि विभागीय परीक्षा केंद्र सभी जिला मुख्यालयों पर स्थापित हों। राजन शर्मा ने बताया कि पदोन्नति के लिए विभाग की परीक्षा होती है। इसके परीक्षा केंद्र केवल शिमला व धर्मशाला में ही हैं। सभी जिला मुख्यालय पर विभागीय परीक्षा केंद्र बनने से कर्मचारियों को सुविधा मिलेगी। प्रदेश के विभिन्न स्कूलों में प्रिंसिपल के खाली पड़ भरने का भी सरकार से आग्रह किया है। पदोन्नति न होने के कारण बिना पद्गति के ही लेक्चरर सेवानिवृत हो रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें