अंब (ऊना)। मुबारिकपुर में टेंपो ट्रैवलर और पिकअप ट्राला की टक्कर में टेंपो ट्रैवलर क्षतिग्रस्त हो गई। जानकारी के अनुसार मुबारिकपुर में मंगलवार रात के लगभग बारह बजे हादसा उस वक्त हुआ। जब होशियारपुर की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार पिकअप ट्राला ने उसको टक्कर मार दी। इस कारण टेंपो ट्रैवलर क्षतिग्रस्त हो गया। अंब के थाना प्रभारी गौरव भारद्वाज ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसमें किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।