फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: वालीबाल स्कूल में होनहार विद्यार्थी सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


ऊना। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से 10+2 का संशोधित परीक्षा घोषित किया गया है। इसमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय वालीबाल के कला संकाय परीक्षा परिणाम में रजनी कुमारी ने 500 में से 472 अंक (94.4 प्रतिशत) लेकर प्रथम स्थान, श्वेता कुमारी ने 450 (90 फीसदी) अंक लेकर द्वितीय और गुरप्रीत ने 447 (89.4 फीसदी) अंक लेकर तृतीय स्थान हासिल किया। विद्यालय का 12वीं कला संकाय का परीक्षा परिणाम 93.3 प्रतिशत रहा। प्रधानाचार्य डॉ. राजेश कौशल ने बताया कि दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम भी सराहनीय रहा है। दसवीं कक्षा में रमनदीप कौर ने 669/700 (95.6 प्रतिशत) अंक लेकर प्रथम स्थान, जसप्रीत सिंह ने 638 (91.2 फीसदी) अंक लेकर द्वितीय स्थान और विशाखा ने 632 (90.3 फीसदी) अंक हासिल करके तृतीय स्थान हासिल किया। विद्यालय का दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम 96 फीसदी रहा। प्रधानाचार्य ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल करने वाले होनहार विद्यार्थियों को फूल मालाएं पहनाकर मुंह मीठा करवाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें