फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: प्राथमिक शिक्षक संघ की मांगें पूरी करने का किया वादा

विज्ञापन
विज्ञापन
पहले की भांति न्यू इंडिया लिटरेसी प्रोग्राम सर्वे में ड्यूटी लगाने की उठाई थी मांग
विज्ञापन

प्रारंभिक उप शिक्षा निदेशक के साथ हुई जिला प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक
जिला प्राथमिक शिक्षक संघ ने स्थगित किया धरना

संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ की विभिन्न मांगों को लेकर गरमाया मुद्दा आखिरकार शांत हो गया। संघ की ओर से अपनी मांगों की सुनवाई न की सूरत में 30 जनवरी वीरवार को धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी थी। इससे पहले बुधवार को उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा सोमलाल धीमान ने प्राथमिक शिक्षक संघ के साथ बैठक की। इस दौरान जिला प्राथमिक शिक्षक संघ की मांगों पर गहन चर्चा के बाद उप शिक्षा निदेशक ने उन्हें पूरा करने का वादा किया। बैठक के बाद जिला प्राथमिक शिक्षक संघ की ओर से प्रस्तावित धरना स्थगित करने का फैसला लिया गया।
विज्ञापन

जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष राकेश चंद्र शर्मा व महासचिव सतिंदर मिन्हास ने कहा कि बैठक में उनकी ओर से बताया गया कि प्राथमिक शिक्षक पिछले दो वर्षों से न्यू इंडिया लिटरेसी प्रोग्राम सर्वे कर रहे हैं। सर्वे में प्राथमिक शिक्षकों की ही ड्यूटी लगाई गई है। पहले प्राथमिक विद्यालयों व अन्य उच्चतर विद्यालयों के अध्यापक (प्रारंभिक विभाग) मिलकर इस कार्य को बखूबी निभा रहे थे। सर्वे 2022-23 से प्रारंभ हुआ और 2026-2027 को समाप्त होगा। तीसरी बार ये सर्वे हो रहा। कहा कि सर्वे को पहले की भांति कराने की मांग उठाई गई। इसके अलावा प्राथमिक शिक्षक जो केंद्र मुख्य शिक्षक के पद पर पदोन्नत हो रहे, उन्हें वित्तीय लाभ शीघ्र मिलें। वरिष्ठता सूची ऑनलाइन जारी करने की मांग भी उठाई गई। जेबीटी अध्यापकों और मुख्य शिक्षकों की पदोन्नति के लिए डीपीसी शीघ्र करने, इसके साथ दिव्यांग वर्ग से संबंध रखने वाले अध्यापकों की पदोन्नति भी वर्ष 2016 से न्यायालय के निर्देश अनुसार शीघ्र करने बारे विस्तार से चर्चा की गई। उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा सोमलाल धीमान ने बताया कि प्राथमिक शिक्षक संघ की मांगों को जल्द पूरा करने के प्रयास किए जाएंगे। इसे लेकर विस्तार से चर्चा हुई है। जल्द सभी समस्याओं को सुलझाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें