फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: शिव महापुराण कथा के शुभारंभ पर निकाली शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपाल शास्त्री करेंगे प्रवचनों की अमृत वर्षा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भरवाईं (ऊना)। मां छिन्नमस्तिका धाम चिंतपूर्णी में शिव महापुराण ज्ञान महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। ज्ञान महायज्ञ 11 जनवरी तक चलेगा। इस महायज्ञ में गोपाल शास्त्री प्रवचनों की अमृतवर्षा करेंगे। वीरवार को बाबा श्रीमाईदास सदन से लेकर कथा स्थल कालिया निवास तक कलश लेकर शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा चिंतपूर्णी बाजार से होती हुई कथा स्थल तक पहुंची। इस शिव महापुराण में कथा का समय दोपहर एक बजे से शाम चार बजे तक रहेगा। गोपाल शास्त्री के चिंतपूर्णी पहुंचने पर उनके भक्तजनों ने ढोल नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया। 11 जनवरी को भागवत के समापन पर पूर्ण आहुति डाली जाएगी। इस मौके पर पुजारी नवीन कालिया, राजन कालिया, विनोद कालिया, वेद प्रकाश के साथ सैकड़ों भक्त मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें