फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: कार और ट्रक में भीषण टक्कर, दो युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
उपचार के लिए करवाया सिविल अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नंगल। नंगल-ऊना मुख्य मार्ग पर बीती रात एक ट्रक और कार में हुई जोरदार टक्कर में कार सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से इन्हें सिविल अस्पताल नंगल में भर्ती करवाया गया। जानकारी के अनुसार कार सवार दोनों लोग नंगल से गढ़शंकर की ओर जबकि सरिये से भरा ट्रक टाहलीवाल से कुल्लू जा रहा था। हादसा इतना भीषण था कि कार के दोनों एयरबैग खुल गए और कार के परखच्चे उड़ गए। दोनों कार सवार युवकों की पहचान अभिषेक व नरेंद्र कुमार के तौर पर हुई। उपचार के बाद दोनों घायलों ने अस्पताल से यह लिखित रूप में देते हुए छुट्टी ले ली कि वह किसी भी तरह की कार्रवाई नहीं चाहते हैं। ट्रक चालक प्रिंस ने कहा कि वह सरिया लेकर टाहलीवाल से कुल्लू जा रहा था कि एनएफएल चौक के निकट कार चालक ने उसके ट्रक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद सड़क के दोनों ओर लंबा जाम लग गया और मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को रास्ते से हटा ट्रैफिक बहाल किया। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राहुल शर्मा से संपर्क किया तो उन्होंने कहा कि कार सवार किसी तरह की कार्रवाई नहीं चाहते थे, इसलिए कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें