फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: कोर्ट परिसर के समीप नाले को खुला करने की प्रक्रिया शुरू

Sun, 04 Aug 2024 03:20 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। जिला मुख्यालय के कोर्ट परिसर में जलभराव की समस्या को खत्म करने के लिए प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। इसे लेकर एसडीएम ने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को इस समस्या का स्थाई हल निकालने के लिए निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

इस समस्या को लेकर जल शक्ति विभाग ने भी कोर्ट परिसर के समीप ड्रेनेज सिस्टम व नालियों को चौड़ा करने के लिए योजना तैयार की है। इससे कोर्ट परिसर के आसपास होने वाले जलभराव को रोका जा सकेगा। बता दें कि शहर के मुख्य कोर्ट परिसर में हर बार बरसातों में जलभराव होने से लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ता है। बीते दिनों भी उक्त स्थान पर जलभराव हुआ। इससे कोर्ट परिसर के आसपास कार्य करने वाले स्टांप विक्रेताओं को भी काफी परेशानी होती है। बीते दिनों हुए जलभराव के बाद इस मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम ऊना विश्व मोहन देव चौहान ने जल शक्ति विभाग को इस समस्या का स्थाई हल निकालने के निर्देश दिए हैं।
बता दें कि कोर्ट परिसर के समीप ड्रेनेज सिस्टम काफी पुराना है। ऐसे में छोटी नालियां होने के कारण अधिक वर्षा होने पर पानी की निकासी सही प्रकार से नहीं हो पाती है। इससे बारिश का सारा पानी कोर्ट परिसर और स्टांप विक्रेताओं के लिए चिह्नित की गई जगह में भर जाता है। इससे जिलाभर से अपने कोर्ट कचहरी संबंधित कामों को लेकर आने वाले लोगों को काफी परेशानी होती है।
विज्ञापन


कोट्स
शहर के कोर्ट परिसर में होने वाले जलभराव को लेकर एसडीएम ऊना और नगर परिषद ऊना के कार्यकारी अधिकारी विश्व मोहन देव चौहान ने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को समस्या का स्थाई हल निकालने के लिए योजना बनाने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान पुराने ड्रेनेज सिस्टम को बदलने को लेकर भी विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

पुष्पा देवी, अध्यक्ष, नगर परिषद, ऊना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें