फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: पीजीआई सैटेलाइट सेंटर के लिए पेयजल भंडारण टैंक बनाने को लेकर प्रक्रिया शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। करोड़ों की लागत से निर्माणाधीन पीजीआई सैटेलाइट सेेंंटर के लिए पेयजल सुविधा मुहैया करवाने के लिए जल शक्ति विभाग ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। विभाग की तरफ निर्माणाधीन साइट पर एक एमएलडी (10 लाख लीटर) क्षमता का टैंक बनाने के लिए स्थान चयनित भी कर लिया है। सेंटर पेयजल भंडारण टैंक तक पानी की आपूर्ति शहर के रामपुर से पहुंचाई जाएगी। इसके लिए रामपुर में पंप हाउस भी स्थापित कर दिया गया है। इस कार्य को प्रदेश सरकार की तरफ से करवाया जा रहा है।
विज्ञापन

पीजीआई सैटेलाइट सेंटर को मूलभूत पानी की सुविधा मुहैया करवाने के लिए लगातार विकास कार्य जारी हैं। ऐसे में रामपुर से मलाहत तक विशेष पाइपलाइन से पानी पहुंचाया जाएगा। इस पानी का सेंटर परिसर में भंडारण करने के लिए एक एमएलडी क्षमता वाले टैंक का निर्माण कार्य भी एक माह के अंदर शुरू होगा। इस टैंक के निर्माण के बाद सेंटर का निर्माण कर रही कंपनी परिसर में पेयजल आपूर्ति किस प्रकार मुहैया करवानी है। इसे लेकर अपने स्तर पर कार्य करेगी। जल शक्ति विभाग परिसर तक पानी पहुंचाने एवं परिसर में भंडारण टैंक तैयार करने का काम करेगा। बता दें कि इससे पूर्व पीजीआई सैटेलाइट सेंटर को पीरनिगाह सड़क मार्ग से जोड़ने के लिए टू-लेन रास्ते का निर्माण कार्य भी पूरा कर लिया गया है। इसके बाद अब जल शक्ति विभाग से संबंधित कार्यों को पूरा करने के लिए प्रक्रिया चल रही है।

8.26 करोड़ रुपये का बजट होना है खर्च
रामपुर से मलाहत तक पानी की पाइप पहुंचाने और सेंटर परिसर में एक एमएलडी का पेयजल भंडारण टैंक बनाने को लेकर कार्य जल्द शुरू होगा। इसके लिए करीब 8.26 करोड़ रुपये का बजट खर्च किया जाना है। जल शक्ति विभाग के पास संबंधित कार्य के लिए राशि भी पहुंच गई है। साथ ही रामपुर में बनने वाले पंप हाउस का काम भी पूरा हो चुका है।
विज्ञापन


पीजीआई सैटेलाइट सेंटर को पेयजल मुहैया करवाने का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। विभाग की तरफ रामपुर में पंप हाउस एवं पाइप लाइन को रामपुर से मलाहत तक पहुंचाने का कार्य पूरा कर लिया गया है। अब सेंटर परिसर में एक एमएलडी की क्षमता का पेयजल भंडारण टैंक बनना है। इस कार्य को भी जल्द शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

-नरेश धीमान, अधीक्षण अभियंता, जल शक्ति विभाग ऊना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें