फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: क्षेत्रीय अस्पताल में एमआरआई न होने से बढ़ीं दिक्कतें

विज्ञापन
विज्ञापन
निजी लैब के लगाने पड़ रहे चक्कर
विज्ञापन

लोगों ने एमआरआई की सुविधा शुरू करने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। क्षेत्रीय अस्पताल में एमआरआई सुविधा न होने से मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को एमआरआई करवाने के लिए निजी लैब के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। इसके लिए धन भी अधिक खर्च करना पड़ रहा है। इस समस्या पर वरिष्ठ नागरिक फोरम ऊना ने स्वास्थ्य विभाग से जिले के सबसे बड़े अस्पताल में एमआरआई की सुविधा शुरू करने की मांग उठाई है। वरिष्ठ नागरिकों ने कहा कि अस्पताल में नए भवन के निर्माण के साथ सुविधाओं में भी बढ़ोतरी होनी चाहिए ताकि मरीजों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े। जिले के सबसे बड़े अस्पताल में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए प्रबंधन की तरफ से प्रयास किए जा रहे हैं लेकिन समय के साथ नए भवनों का निर्माण तो रहा है। इसके साथ अस्पताल में अभी भी कई सुविधाओं की दरकार है। इसमें एमआरआई करवाने के लिए चिकित्सकों की तरफ से मरीजों को कहा जाता है। अस्पताल में एमआरआई की सुविधा होने से मरीजों को मजबूरी में निजी लैब का रुख करना पड़ रहा है।

बॉक्स
एमआरआई की सुविधा होनी चाहिए शुरू : जीआर वर्मा
वरिष्ठ नागरिक जीआर वर्मा ने कहा कि जिले के सबसे बड़े अस्पताल में पूरे जिले के स्वास्थ्य का जिम्मा है। ऐसे में समय के साथ सुविधाओं में भी बढ़ोतरी होनी चाहिए। चिकित्सा के क्षेत्र में एमआरआई करवाने की कई बार जरूरत पड़ती है। ऐसे में एमआरआई की सुविधा कम से कम जिले के क्षेत्रीय अस्पताल में तो होनी चाहिए।
विज्ञापन


बॉक्स :
सुविधाओं का हो विस्तार : डीडी वशिष्ठ
वरिष्ठ नागरिक डीडी वशिष्ठ ने कहा कि क्षेत्रीय अस्पताल जिले का सबसे बड़ा अस्पताल है। ऐसे में एमआरआई की सुविधा तो मरीजों को मिलनी चाहिए। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग को सुविधा शुरू करने के लिए प्रयास करने चाहिए।
विज्ञापन


कोट्स
क्षेत्रीय अस्पताल में वर्तमान में एमआरआई की सुविधा नहीं है। इसे लेकर उच्च अधिकारियों के समक्ष मांग उठाई गई है। इस पर आगामी कार्रवाई उच्च अधिकारियों के स्तर पर ही होगी।
डाॅ. संजय मनकोटिया, चिकित्सा अधीक्षक क्षेत्रीय अस्पताल ऊना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें