फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्घाटन पट्टिकाओं पर सांसद का नाम न लिखने के मामले की हो जांच : शाम

Sat, 04 Jul 2026 01:17 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
अंब(ऊना)। पीएमजीएसवाई-तीन के तहत केंद्र सरकार के सहयोग से निर्मित सड़कों की उद्घाटन पट्टिकाओं पर सांसद का नाम अंकित न होने को लेकर भाजपा ने सवाल उठाए हैं। भाजपा जिला अध्यक्ष शाम मिन्हास ने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदारी तय करने तथा पट्टिकाओं में आवश्यक संशोधन करने की मांग की है। नगर पंचायत अंब स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान शाम मिन्हास ने कहा कि लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता की ओर से यह स्पष्टीकरण दिया गया था कि संबंधित जनप्रतिनिधियों को उद्घाटन समारोह के लिए निमंत्रण भेजा गया था लेकिन विभाग का यह जवाब वास्तविक स्थिति से मेल नहीं खाता।
विज्ञापन


शाम ने बताया कि उन्होंने स्वयं अंब-अठवां सड़क तथा टकारला-बड़ूही वाया नई आबादी सड़क का दौरा कर वहां लगी उद्घाटन पट्टिकाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने दावा किया कि दोनों स्थानों पर लगी पट्टिकाओं में मुख्यमंत्री और स्थानीय विधायक का नाम तो अंकित है लेकिन लोक निर्माण विभाग मंत्री और सांसद अनुराग ठाकुर का नाम गायब है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें