फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: फायर सेफ्टी एनओसी के मुद्दे पर निजी स्कूल संघ ने सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक विवेक शर्मा के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
थानाकलां(ऊना)। हिमाचल प्रदेश निजी स्कूल एसोसिएशन यूनिट ऊना ने फायर सेफ्टी एनओसी प्रमाण पत्र को लेकर एक ज्ञापन कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा के माध्यम से मुख्यमंत्री सुक्खू को प्रेषित किया है। ज्ञापन में संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि उच्चतम न्यायालय की ओर से दिए गए निर्णय के अनुसार जिन शिक्षण संस्थानों की ऊंचाई 14.2 मीटर से कम है, उन्हें फायर सेफ्टी एनओसी प्रमाण पत्र लेने की आवश्यकता नहीं है। इसके बावजूद प्रदेश में संबंधित विभाग द्वारा ऐसे विद्यालयों से भी फायर सेफ्टी प्रमाण पत्र की मांग की जा रही है। जिससे स्कूल प्रबंधन असमंजस की स्थिति में हैं। संघ ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि उच्चतम न्यायालय के आदेशों को प्रदेश में प्रभावी रूप से लागू करवाया जाए ताकि 14.2 मीटर से कम ऊंचाई वाले शिक्षण संस्थानों को अनावश्यक प्रक्रियाओं और आर्थिक बोझ से राहत मिल सके। ज्ञापन में कहा गया है कि निजी विद्यालय पहले ही विभिन्न नियमों और औपचारिकताओं का पालन कर रहे हैं। ऐसे में न्यायालय के स्पष्ट आदेशों के बावजूद अतिरिक्त प्रमाण पत्र की बाध्यता उचित नहीं है। विधायक विवेक शर्मा ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि उनकी मांग को गंभीरता से मुख्यमंत्री तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें