फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: कम दर देने पर निजी कंपनी के बाइक राइडर्स हड़ताल पर

Fri, 16 Oct 2026 12:06 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। कम दर देने के कारण होम प्रोडक्ट डिलीवरी कंपनी के सभी बाइक राइडर्स हड़ताल पर चले गए हैं। बाइक राइडर्स अपनी मांगों को लेकर रोजगार एवं श्रम कार्यालय परिसर ऊना में गए और अधिकारियों को समस्याओं से रूबरू करवाते हुए मांग पत्र सौंपा। समय पर समस्या का समाधान करने की गुहार लगाई गई। कार्यालय के बाहर बाइक राइडर्स ने कंपनी प्रबंधन के खिलाफ न्याय को लेकर प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी भी की। बाइक राइडर्स की हड़ताल के चलते प्रोडक्ट की डिलीवरी नहीं की जा रही है। बाइक राइडर्स का कहना है कि कंपनी द्वारा उनको उचित मूल्य नहीं दिया जा रहा है। उनको धमकाया जा रहा है। राइडर्स ने उचित भुगतान की मांग की है। रोजगार एवं श्रम अधिकारी अक्षय शर्मा के अनुसार बाइक राइडर्स अपनी समस्याओं को लेकर मिले। शिकायत के आधार पर आगे विभागीय नियमों के तहत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। निजी कंपनी के प्रबंधन का कहना है कि बाइक राइडर्स के हड़ताल पर चले जाने से कामकाज प्रभावित हुआ है। मामला आला अधिकारियों से ध्यान में लाया गया है। तय की गई दरों को लेकर कोई भी कम पैसा बाइक राइडर्स को नहीं दिया जा रहा है। यहां 60 से अधिक बाइक राइडर्स और अन्य स्टाफ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें