फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: प्राथमिक अध्यापकों का गैर शैक्षणिक कार्यों में लग रहा समय

Fri, 12 Jun 2026 06:40 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
नारी(ऊना)। जिला की प्राथमिक पाठशालाओं में कार्यरत अध्यापकों की ड्यूटी गैर शिक्षण कार्यों में लगाने का प्राथमिक अध्यापक फेडरेशन के ब्लॉक प्रधानों और एसएमसी सदस्यों ने विरोध जताया है। उन्होंने सरकार और प्रशासन से मांग की है कि बच्चों की शिक्षा गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए इस संबंध में उचित कदम उठाए जाएं।
विज्ञापन


एसएमसी सदस्यों का कहना है कि प्रदेश शिक्षा सचिव की ओर से 13 फरवरी 2024 को अधिसूचना जारी कर निर्देश दिए गए थे कि प्राथमिक पाठशालाओं के अध्यापकों से गैर शैक्षणिक कार्य नहीं लिया जाएगा। इसके बावजूद विभाग में गैर शैक्षणिक कार्यों के लिए अध्यापकों की ड्यूटी लगाई जा रही है। प्राथमिक स्कूलों में अध्यापकों का पहले से ही काफी टोटा चल रहा है। ऐसे में जिन स्कूलों में केवल एक अध्यापक तैनात है, वहां गैर शिक्षण कार्यों में ड्यूटी लगने से स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है। इससे शिक्षा में गुणवत्ता आना तो दूर की बात सिलेबस भी पूरा नहीं किया जा सकता। यही कारण है कि पढ़ाई की नींव कमजोर रह रही है। प्राथमिक अध्यापक फेडरेशन के सभी खंडों के प्रधानों का कहना है कि जब गैर शैक्षणिक कार्यों पर शिक्षा सचिव द्वारा पाबंदी लगाई गई है। फिर उन आदेशों का उल्लंघन करके क्यों बच्चों की पढ़ाई के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। स्कूल प्रबंधन कमेटियों के सदस्यों में देसराज, आशा देवी, देवता देवी, रानी देवी, अशोक कुमार, सुशील कुमार, गुरचरण सिंह आदि ने कहा कि यही कारण है कि अभिभावक निजी स्कूलों का रुख करते हैं। वहीं प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला प्रधान संदेश कुमार का कहना है कि प्राथमिक शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्यों में न लगाया जाए।



उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा, ऊना सोमलाल धीमान ने कहा कि अध्यापकों की कमी और गैर शैक्षणिक कार्यों में संलग्न करने का मामला पहले ही उच्च अधिकारियों के संज्ञान में है। सरकार के आदेश मिलते ही नई नियुक्तियां की जाएंगी तथा अध्यापकों से गैर शैक्षणिक कार्य न लेने के संबंध में भी विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें