फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: प्राथमिक स्कूलों को मिलेंगे 11 जेबीटी अध्यापक

Thu, 18 Jul 2024 03:15 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के प्राथमिक अध्यापकों में अभी भी 60 प्रतिशत के आसपास खाली पड़े हैं पद
विज्ञापन

आने वाले दिनों में विभाग और नियुक्तियों पर कर रहा गौर

संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। जिले के प्राथमिक स्कूलों में जल्द 11 जेबीटी अध्यापकों की नियुक्ति होने जा रही है। इसके लिए काउंसलिंग प्रक्रिया के बाद अध्यापकों का चयन किया गया है। अब चयनित अध्यापकों को शीघ्र नियुक्ति पत्र जारी किया जाएगा।
हालांकि इन नियुक्तियों में किसी प्रकार की त्रुटि या चूक होने की स्थिति में शिक्षा विभाग ने उसे सामने लाने के लिए भी कहा है। जानकारी के अनुसार पूर्व सैनिकों के परिवार, गरीबी रेखा ने नीचे एससी और एसटी परिवारों से संबंध करने वाले जेबीटी उम्मीदवारों की काउंसलिंग इसी वर्ष फरवरी माह में हुई। इसके बाद 11 सीटों में अध्यापकों के चयन के आदेश जारी किए गए हैं। इसमें से छह चयनित उम्मीदवार कांगड़ा जिला के हैं और दो ऊना, एक बिलासपुर, एक चंबा और एक सोलन से है। इसमें दो नियुक्तियां बीपीएल परिवार से संबंध रखने वाले उम्मीदवारों और अन्य पूर्व सैनिकों के परिवार के जुड़े कोटे पर हुई हैं। ध्यान रहे कि जिला के प्राथमिक स्कूलों में अध्यापकों की भारी कमी चल रही है। 60 प्रतिशत के आसपास पद अभी भी खाली हैं। ऐसे में जितनी नियुक्तियां हुई हैं, उससे कुछ हद तक राहत मिलेगी। हालांकि शिक्षा विभाग की ओर से नियुक्तियों को लेकर प्रक्रिया लगातार चलाई जा रही है, लेकिन हर साल कई अध्यापक सेवानिवृत्त भी हो रहे हैं। ऐसे में बड़े स्तर पर नई नियुक्तियां होना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट्स
प्राथमिक स्कूलों में अध्यापकों की नियुक्तियों को लेकर उच्चाधिकारियों के निर्देश अनुसार कदम उठाए जा रहे हैं। चयनित उम्मीदवारों को जल्द नियुक्ति पत्र दिया जाएगा, जिसमें यह ध्यान रखा जाएगा कि किस पाठशाला में अध्यापकों की अधिक किल्लत है।
सोमलाल धीमान, उपनिदेशक, जिला प्रारंभिक शिक्षा विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें