फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: एक अध्यापक के सहारे प्राथमिक स्कूल तलमेहड़ा

Sun, 07 Apr 2024 07:33 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
जोल (ऊना)। जिले के समस्त स्कूलों में नए शैक्षणिक सत्र 2024-25 की कक्षाएं शुरू हो गई हैं। लेकिन अभी भी कई स्कूल विद्यार्थियों को पढ़ाने के लिए शिक्षकों की कमी से जूझ रहे हैं। जिले के शिक्षा खंड जोल के तहत राजकीय प्राथमिक पाठशाला तलमेहड़ा एक ही अध्यापक के सहारे चल रही है। ऐसे में अभिभावकों को बच्चों के भविष्य की चिंता सता रही है।
विज्ञापन

कुछ अभिभावक बच्चों को पढ़ाने के लिए अन्य स्कूलों का पलायन कर रहे हैं। राजकीय प्राथमिक स्कूल तलमेहड़ा में बीते तीन वर्षों से एक ही शिक्षक बच्चों के भविष्य का जिम्मा संभाले हुए है। वर्तमान में 110 विद्यार्थी पहली से पांचवीं कक्षा तक शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। ऐसे में ग्रामिणों और अभिभावकों को बच्चों के भविष्य की चिंता सताने लगी है।
ग्रामीणों ने बताया कि तलमेहड़ा स्कूल में यह क्रम कई वर्षों से चल रहा है। ऐसी व्यवस्था को देखते हुए उन्हें मजबूरन बच्चों को उचित शिक्षा के लिए निजी स्कूलों का रुख करना पड़ रहा है। स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान राधेश्याम, रघुवीर सिंह डड़वाल, ग्राम पंचायत खरयालता के उप प्रधान अशोक कुमार, पूर्व प्रधान सुखदेव शर्मा, स्थानीय बीडीसी राजेंद्र ठाकुर, रिंकू भारद्वाज, मक्खन सिंह, शिवम कुमार, विजय रायजादा, पवन कुमार आदि ने बताया कि स्कूल में चार पद सृजित हैं। मगर पिछले तीन सालों से स्कूल में एक ही अध्यापक पांचों कक्षाओं के बच्चों को बढ़ा रहा है। उन्होंने कहा कि समस्या के बारे में समाचार पत्रों के माध्यम से कई बार शिक्षा विभाग और स्थानीय विधायक को अवगत करवाया गया है। इसके बावजूद भी स्कूल को अध्यापक नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि उनकी समस्या को अनसुना न करके जल्द अध्यापकों की कमी को पूरा करना चाहिए।
विज्ञापन


तलमेहड़ा स्कूल में शिक्षकों की तैनाती जल्द होगी। इसके लिए उच्च अधिकारियों को अवगत करवाया गया है। बच्चों को बेहतरीन शिक्षा देने के विभाग की तरफ से प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

देंवेंद्र चंदेल, उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा ऊना ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें