फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बंगाणा की बेटी मुस्कान को राष्ट्रपति ने किया सम्मानित

विज्ञापन
मुस्कान को सम्मान करते राष्ट्रपति।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

थानाकलां (ऊना)। उपमंडल बंगाणा की प्रतिभाशाली बेटी मुस्कान धीमान ने आईआईटी (आईएसएम) धनबाद से कंप्यूटर साइंस में स्नातक की पढ़ाई पूरी कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर उन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया। यह सम्मान समारोह धनबाद में आयोजित हुआ। ग्राम मुच्छाली निवासी मुस्कान के पिता राजेश कुमार भारतीय सेना में सेवारत हैं। मुस्कान को 20 लाख वार्षिक पैकेज पर बहुराष्ट्रीय कंपनी में नौकरी मिली है, लेकिन उनका सपना प्रशासनिक सेवा में जाना है और वे यूपीएससी की तैयारी कर रही हैं। शिक्षा यात्रा में मुस्कान ने बंगाणा, डलहौज़ी और ओपन बोर्ड से पढ़ाई की। अपनी सफलता का श्रेय उन्होंने ईएमआर संस्थान के निदेशक ध्रुव कीर्ति को दिया, जिनके मार्गदर्शन ने उन्हें आत्मविश्वास और प्रेरणा दी।
विज्ञापन

इस उपलब्धि पर विधायक विवेक शर्मा, पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर समेत कई गणमान्य लोगों ने मुस्कान को बधाई दी। मुस्कान ने सिद्ध किया कि संकल्प और परिश्रम से बेटियां हर मंज़िल हासिल कर सकती हैं। उनकी सफलता ग्रामीण छात्रों के लिए प्रेरणास्रोत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें