एसडीएम विशाल शर्मा ने टाहलीवाल के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को दिलाई शपथ।
टाहलीवाल (ऊना)। नगर पंचायत टाहलीवाल के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष ने सोमवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। उपमंडलाधिकारी विशाल शर्मा ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष निरंजन कुमारी तथा उपाध्यक्ष राज कुमार मल्ली को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के दौरान दोनों जनप्रतिनिधियों ने भारत के संविधान के प्रति पूर्ण निष्ठा और श्रद्धा रखने, अपने पद की गरिमा बनाए रखने तथा अपने दायित्वों का ईमानदारी, निष्पक्षता और कर्तव्यनिष्ठा के साथ निर्वहन करने का संकल्प लिया। समारोह में नगर पंचायत सचिव विजय कुमार सहित आकाश धीमान, राधा, राजीव राणा, अरुण कुमार, जसविंदर सिंह, सूबेदार पूर्ण चंद, अर्जुन सिंह, संजीव भोला, अजय कुमार, अनु, सुमित शर्मा, सोमनाथ, बलवंत सिंह और अशोक कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।
एसडीएम विशाल शर्मा ने टाहलीवाल के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को दिलाई शपथ।