फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: नीट की तैयारियां पूरी, चार केंद्रों में होगी परीक्षा

Sat, 03 May 2025 12:17 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। आगामी चार मई को होने वाली राष्ट्रीय पात्रता एवं प्रवेश परीक्षा (नीट) के लिए जिला प्रशासन ने पूरी तैयारियां कर ली हैं। इसके लिए जिले में चार परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें ऊना महाविद्यालय, केंद्रीय विद्यालय सलोह, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल सलोह और नवोदय विद्यालय पेखूबेला शामिल हैं।
विज्ञापन

परीक्षा की निगरानी और सुनियोजित संचालन के लिए जिला के 16 प्रधानाचार्य और प्रवक्ता तैनात किए गए हैं। इनमें रावमापा लोअर बढेड़ा के प्रधानाचार्य नरेश कुमार, त्यूड़ी के अमर सिंह, कुठार कलां के प्रधानाचार्य रमन विज, प्रवक्ताओं में अश्वनी कुमार, संजय वशिष्ट, महेश कुमार, नीरज सैनी, नीना सैनी, परमजीत कौर, नीशा, सुरिंद्र कुमार, सरूचि, ममता देवी, मनीष कौशल, डीपीई गुरमुख सिंह और रविंद्र शर्मा शामिल है।
ड्यूटी पर तैनात अध्यापकों को परीक्षा से पूर्व तीन मई को केंद्रीय विद्यालय सलोह में बैठक के लिए बुलाया गया है, जहां परीक्षा से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं और योजनाओं पर विचार किया जाएगा। जिला ऊना से 1488 अभ्यर्थियों ने नीट के लिए आवेदन किया है। अभ्यर्थियों को सुबह 11 बजे तक परीक्षा केंद्रों में पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों में प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों को सुरक्षा जांच प्रक्रिया से गुजरना होगा। सभी केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, और मोबाइल व अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स लेकर जाने पर प्रतिबंध रहेगा। परीक्षा केंद्रों पर नकल और अन्य अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। आपातकालीन स्थितियों के लिए मेडिकल टीमें और पुलिस बल केंद्रों के बाहर तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें