फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: ऊना शहर में सीवरेज सुविधा के विस्तार की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम और जल शक्ति विभाग करेंगे संयुक्त सर्वेक्षण
विज्ञापन

शहर की सबसे जटिल समस्या का समाधान ढूंढने की कवायद शुरू
प्रत्येक वार्ड और घर तक पहुंचेगी सीवरेज व्यवस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। नगर निगम ऊना की ओर से शहर के प्रत्येक वार्ड और घर तक सीवरेज सुविधा पहुंचाने के लिए जल्द ही सर्वेक्षण कार्य शुरू किया जाएगा। इस कार्य को जल शक्ति विभाग के साथ मिलकर अंजाम दिया जाएगा। नगर निगम ने इस योजना पर काम शुरू कर दिया है और सर्वेक्षण के बाद तैयार की गई विस्तृत रिपोर्ट विभाग के उच्च अधिकारियों को सौंपी जाएगी। इसके बाद आगे की प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी। नगर परिषद से नगर निगम बनने के बाद अब शहर में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार को लेकर तेजी से प्रयास किए जा रहे हैं। सीवरेज लाइन की समस्या वर्षों से चली आ रही है, जिससे शहर के कई हिस्से अब तक प्रभावित हैं। शहर में अभी भी ऐसे कई क्षेत्र हैं जहां सीवरेज लाइन नहीं पहुंच पाई है। वहीं, जहां यह व्यवस्था मौजूद है, वहां लीकेज और अन्य तकनीकी समस्याएं लगातार सामने आती रहती हैं। इन सभी परेशानियों को ध्यान में रखते हुए नगर निगम ने जल शक्ति विभाग के सहयोग से व्यापक सर्वेक्षण की योजना बनाई है। सर्वेक्षण के दौरान प्रत्येक वार्ड में धरातल पर जाकर स्थिति का आकलन किया जाएगा। इसके साथ ही जिन स्थानों पर भूमि से संबंधित दिक्कतें आ रही हैं, उनका भी समाधान किया जाएगा, ताकि सीवरेज लाइन बिछाने की प्रक्रिया बाधित न हो।
विज्ञापन

नगर निगम में सभी मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इसे लेकर सीवरेज प्रणाली को भी सुदृढ़ किया जाएगा। इस दिशा में विस्तृत योजना तैयार की जा रही है। -अंकुश राणा, एसडीओ, नगर निगम ऊना
विज्ञापन










Unlock more with Plus
ChatGPT Plus gives you higher limits, smarter models, and Sora for video.

Get Plus



Tools
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें