फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: हरोली में ई-बस डिपो की तैयारियां तेज, उपमुख्यमंत्री ने लिया जायजा

Sun, 19 Jul 2026 12:43 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शनिवार को हरोली बस अड्डा पहुंचकर प्रस्तावित ई-बस डिपो की तैयारियों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों को सभी औपचारिकताएं जल्द पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने वहां पहुंच चुकी 35 इलेक्ट्रिक बसों का भी निरीक्षण किया और डिपो निर्माण से जुड़े कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रस्तावित ई-बस डिपो शुरू होने के बाद हरोली से दिल्ली, चंडीगढ़, शिमला और एम्स बिलासपुर सहित विभिन्न प्रमुख गंतव्यों के लिए इलेक्ट्रिक बस सेवाओं के संचालन को गति मिलेगी।
विज्ञापन

ई-बस डिपो के निरीक्षण के बाद उपमुख्यमंत्री ने प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री राजकीय महाविद्यालय में रूसा के तहत करीब पांच करोड़ रुपये की लागत से बन रहे 60 बिस्तरों वाले बालिका छात्रावास का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य समयबद्ध और गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए।
इसके बाद उन्होंने रोड़ा में करीब 5.50 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित किए जा रहे ऑटोमैटिक टेस्टिंग स्टेशन (एटीएस) और लगभग 19 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे हेलिपोर्ट का निरीक्षण किया। उपमुख्यमंत्री ने बताया कि रोड़ा में करीब 10 करोड़ रुपये की लागत से सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक तथा हरोली मेला मैदान के विकास पर भी 10 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा, परिवहन, खेल और आधारभूत ढांचे से जुड़ी इन परियोजनाओं के पूरा होने से हरोली के विकास को नई गति मिलेगी और लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें