फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: क्रिटिकल केयर ब्लॉक शुरू करने की तैयारी तेज

Mon, 04 May 2026 11:17 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। क्षेत्रीय अस्पताल के समीप बन रहे क्रिटिकल केयर ब्लॉक को शुरू करने की दिशा में प्रशासन ने कवायद तेज कर दी है। ब्लॉक में अत्याधुनिक उपकरण स्थापित करने के लिए उच्च अधिकारियों को प्रस्ताव भेजा गया है, जिसकी मंजूरी मिलते ही स्थापना कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

अस्पताल प्रबंधन का लक्ष्य मई के अंत तक ब्लॉक को चालू करना है, जिससे गंभीर मरीजों को समय पर बेहतर इलाज मिल सके। अभी कई गंभीर मामलों में मरीजों को अन्य अस्पतालों में रेफर करना पड़ता है, जिससे उपचार में देरी होती है।
ब्लॉक में वेंटिलेटर, मॉनिटरिंग सिस्टम सहित अन्य जीवन रक्षक उपकरण उपलब्ध होंगे, जिससे हार्ट अटैक, स्ट्रोक और दुर्घटना जैसे मामलों में तुरंत उपचार संभव हो सकेगा। इसके साथ ही आवश्यक स्टाफ की तैनाती की प्रक्रिया भी जारी है।
विज्ञापन

अधिकारियों का कहना है कि सभी तैयारियां तय समय में पूरी करने के प्रयास किए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने भी ब्लॉक के जल्द शुरू होने की उम्मीद जताई है, जिससे उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी।
बताया जा रहा है कि इस क्रिटिकल केयर ब्लॉक का शुभारंभ वर्चुअल माध्यम से किया जाएगा।

क्रिटिकल केयर ब्लॉक मई के अंत तक इसे शुरू करने का प्रयास है। इससे मरीजों को सहूलियत मिलेगी। - डॉ. संजय मनकोटिया, चिकित्सा अधीक्षक, क्षेत्रीय अस्पताल ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें