फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: ऊंची कूद में सलोह की प्रीति, लंबीकूद में नंगड़ा की अश्मिता अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंडर-14 लड़के, लड़कियों की जिला स्तरीय एथलेटिक्स में दिखाया दमखम
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी
मैहतपुर (ऊना)। अंडर-14 लड़के, लड़कियों की जिलास्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता शनिवार को संपन्न हुई। उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा सोमनाथ धीमान ने विजेता टीमों को पुरस्कारों से नवाजा। 100 मीटर दौड़ में अश्विंदर जेएस विजडम स्कूल ने पहला स्थान, दूसरा स्थान जैस्मिन रावमापा कलरुही और तीसरा स्थान अदिति रावमापा सलोह न प्राप्त किया। 200 मीटर में श्रीयाल जेएस विजडम पहला स्थान, दूसरा स्थान अस्मिता ठठल, बंदना रावमापा सनाहल और 400 मीटर में जसमीत कौर रुद्रा इंटरनेशनल स्कूल बसाल, दूसरा स्थान जैस्मीन कौर रावमापा कलरूही और तीसरा स्थान अस्मिता ठाकुर स्वास्तिक पब्लिक स्कूल मलाहत ने हासिल किया। रावमापा इसपुर ने चक्का फेंक में पहला स्थान, रावमापा नंगडा की हिमांशी ने दूसरा स्थान, नव्या ने तीसरा स्थान हासिल किया। अदिति रावमापा सलोह ने ऊंची कूद में पहला स्थान, प्रीति रावमापा सनाहल दूसरा स्थान, वंदना कौशल ने तीसरे स्थान पर कब्जा किया। बसाल स्कूल योग प्रतियोगिता में विजेता रहा। जबकि जनकौर और चिल्ड्रन वैली पब्लिक स्कूल ऊना उपविजेता रहा। शतरंज में हरोली जोन विजेता रहा, वहीं बंगाणा जोन उपविजेता रहा। इस मौके पर जिला ऊना के एडीपीओ आरएस भुल्लर, राजेश कौशल, राकेश कुमार, चमन लाल, नरेश ठाकुर, कुलवंत सिंह सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें