फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: शहर के मुख्य पार्कों और सार्वजनिक स्थलों पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम सुरक्षा के लिहाज से लगाएगा कैमरे
विज्ञापन


शहर वासी कई बार उठा चुके हैं मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। शहर के मुख्य पार्कों और सार्वजनिक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। नगर निगम ने शहर में सीसीटीवी कैमरे स्थापित करने की योजना को लेकर कार्य शुरू कर दिया है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद सीसीटीवी स्थापित करने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। निगम की योजना के तहत पहले सात स्थानों पर उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इसके बाद अन्य सार्वजनिक स्थलों सहित प्रमुख स्थानों और पार्कों में भी सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। नगर परिषद के समय से की यह योजना लटकी हुई थी। अब नगर निगम बनने के बाद इस पर कार्य होना शुरू हो गया है। इसके लिए नगर निगम जल्द टेंडर प्रक्रिया शुरू करेगा। इससे शहर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी। इन सभी सीसीटीवी कैमरों को पुलिस कंट्रोल रूम से जोड़ा जाएगा। इससे पुलिस की भी हर गतिविधि पर नजर बनी रहेगी। बता दें कि ऊना जिला सुरक्षा के लिहाज से संवेदनशील है। पंजाब से सटा होने के कारण और नशे के काले कारोबार पर लगाम लगाने के लिए इन सीसीटीवी कैमरों की मदद से चौकसी बढ़ाई जाएगी। नगर निगम की तरफ से सैनिक कैंटीन, ऊना-रामपुर मार्ग, ऊना-टक्का मार्ग, डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल के समीप, ऊना-हमीरपुर मार्ग, सब्जी मंडी और भड़ौलियां कलां के पास सीसीटीवी कैमरे लगाने की योजना बनाई गई है।
विज्ञापन


कोट्स
शहर में सीसीटीवी लगाने के लिए जल्द टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इससे शहर में सुरक्षा व्यवस्था व अन्य गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। काफी समय से यह योजना लंबित चल रही थी लेकिन अब धरातल पर इसे लेकर कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन

-ई. मनोज कुमार, संयुक्त आयुक्त नगर निगम ऊना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें