फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: प्रवेश ने पहले रस्सी से घोंटा अंशिका का गला, होश में आई तो चाकू से काटा

Tue, 30 Sep 2025 01:08 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ूही (ऊना)। उपमंडल बंगाणा की पंचायत बैरियां में हुए बहुचर्चित अंशिका हत्याकांड में पुलिस ने सोमवार को आरोपी प्रवेश कुमार की निशानदेही पर भिंडला गांव के पास घने जंगल से हत्या में इस्तेमाल चाकू और रस्सी बरामद कर लिए हैं। जंगल घना होने के कारण पुलिस टीम को चाकू व रस्सी बरामद करने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। बरामद हथियारों को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा ताकि मामले में पुख्ता सबूत जुटाए जा सकें।
विज्ञापन

बताया जा रहा कि हत्या के बाद प्रवेश ने घर लौटने से पहले जंगल में पूरे जोर से चाकू और रस्सी फेंके। बास्केटबाल का अच्छा खिलाड़ी होने के कारण आरोपी प्रवेश के हाथ व बाजू काफी मजबूत हैं। यही कारण रहा कि पुलिस ने जब तलाश की तो वारदात में इस्तेमाल सामग्री जंगल में काफी दूर जाकर मिली।
पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी प्रवेश ने चौंकाने वाला खुलासा किया। उसने बताया कि सबसे पहले उसने अंशिका का गला रस्सी से दबाकर हत्या की कोशिश की। आरोपी को लगा कि अंशिका की मौत हो गई है लेकिन थोड़ी देर बाद वह होश में आ गई। तब अंशिका ने बोला कि यह क्या कर रहे हो, तब आरोपी ने बोला अब सब कुछ खत्म। फिर आरोपी ने पास रखे चाकू से अंशिका का गला काटने का प्रयास किया लेकिन वार पूरी तरह सफल नहीं हुआ। फिर उसने अपने साथ लाए दूसरे चाकू से गला काटकर वारदात को अंजाम दिया। फिर बाइक से पेट्रोल निकाल कर शव को आग के हवाले कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी घर लौटते समय भिंडला के पास घने जंगल में हथियार और रस्सी फेंक कर चला गया। पुलिस ने आरोपी को मौके पर ले जाकर तलाशी ली और हथियार व रस्सी बरामद कर लिए।
विज्ञापन

-
गौरतलब है कि अंशिका और आरोपी प्रवेश कुमार की पहले शादी हो चुकी थी लेकिन बाद में दोनों का तलाक हो गया था। इसके बावजूद 24 सितंबर को दोनों की दोबारा शादी तय थी। शादी से एक दिन पहले यानी 23 सितंबर को अंशिका का शव घर से मात्र 500 मीटर की दूरी पर बरामद हुआ जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। मृतका की माता सुरेंद्रा देवी के बयान पर आरोपी प्रवेश और उसके चाचा के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने पहले आरोपी के चाचा को हिरासत में लिया और फिर मुख्य आरोपी प्रवेश कुमार को जम्मू से गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान प्रवेश ने अपना गुनाह कबूल कर लिया और हत्या की वजह शादी व पैसों का दबाव बताया।
पुलिस की जांच के दौरान इससे पहले घटनास्थल से अंशिका का क्षतिग्रस्त मोबाइल, टूटी हुई सिम बरामद हो चुकी है। एएसपी सुरिंद्र शर्मा ने बताया कि पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद कर लिए हैं। उन्होंने कहा कि इस केस में हर संदर्भ से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें