फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: मिट्टी के कुल्हड़, सजावटी उत्पाद तैयार प्रवीण कुमारी बनीं आत्मनिर्भर

Wed, 25 Feb 2026 12:23 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
नारी(ऊना)। केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के तहत महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं। स्थानीय स्तर पर ही कच्चा माल प्राप्त होने से स्वरोजगार की ओर अग्रसर हैं। लठियाणी क्षेत्र की प्रवीण कुमारी अपनी मेहनत के बल पर खादी, ग्रामीण एवं लघु उद्योग योजना के तहत 10 दिन का प्रशिक्षण लेकर गाय के गोबर से उपले व अन्य उत्पाद बना रही हैं। मिट्टी के कुल्हड़ और सजावटी सामान बनाकर हर महीने लगभग 20,000 रुपये कमा रही हैं। साथ ही अपने बच्चों को भी अच्छे स्कूलों में शिक्षा दिला रही हैं। आसपास क्षेत्र के लोग प्रवीण के घर से इस प्रकार के उत्पाद खरीद रहे हैं। मिट्टी से बनने वाला सजावटी सामान स्थानीय स्तर पर ही बिक रहा है। प्रवीण कुमारी का कहना है कि खुद प्रशिक्षण हासिल करके उसने 20 अन्य महिलाओं को भी प्रशिक्षण दिया है। जो कि घरेलू काम के साथ-साथ गाय के गोबर और मिट्टी से विभिन्न उत्पाद तैयार कर आठ से 15,000 रुपये प्रति महीना कमाने लगी हैं। जो महिलाएं घर पर ही रहती थीं, थोड़ी सी जागरूकता की वजह से आज उनका परिवार अच्छा जीवन यापन कर रहा है। क्षेत्र की महिलाओं का कहना है कि हम सभी इसका श्रेय अपनी मास्टर ट्रेनर कविता को देती हैं, जिन्होंने हमें जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें