फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: सब-जूनियर स्टेट तलवारबाजी चैंपियनशिप में प्रणव चौहान का शानदार प्रदर्शन

विज्ञापन
सब-जूनियर स्टेट तलवारबाजी चैंपियनशिप में प्रणव चौहान का शानदार प्रदर्शन के दौरान सम्मानित करते 
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्तर की फेंसिंग प्रतियोगिता में भी उम्दा प्रदर्शन की उम्मीद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दौलतपुर चौक (ऊना)। आईटीआई कॉलेज मैड़ी में आयोजित सब-जूनियर स्टेट फेंसिंग (तलवारबाजी) चैंपियनशिप में हिमाचल प्रदेश के होनहार खिलाड़ी प्रणव चौहान ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए लड़कों की ईपी स्पर्धा में रजत पदक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

प्रणव चौहान वर्तमान में थापर इंजीनियरिंग कॉलेज पटियाला से बीटेक (कंप्यूटर साइंस) की पढ़ाई कर रहे हैं। वे गांव गोंदपुर बनेड़ा के स्थायी निवासी हैं। उनके पिता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गोंदपुर बनेड़ा में प्रवक्ता शारीरिक शिक्षा के पद पर कार्यरत हैं, जिनसे उन्हें खेलों के प्रति निरंतर प्रेरणा, अनुशासन और मार्गदर्शन मिलता रहा है। प्रणव चौहान एक प्रतिभाशाली राष्ट्रीय स्तर के फेंसिंग खिलाड़ी हैं। इससे पूर्व वे दो बार राष्ट्रीय स्तर की तलवारबाजी प्रतियोगिताओं में भाग ले चुके हैं और अपनी खेल प्रतिभा का प्रभावी प्रदर्शन कर चुके हैं। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय स्तर की फेंसिंग प्रतियोगिता का आयोजन 5 जनवरी 2026 से 10 जनवरी 2026 तक कटक (ओडिशा) में किया जाएगा, जिसमें भी प्रणव चौहान से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें