फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: प्रज्ञा शर्मा का अंबोटा में स्वागत

Thu, 28 Mar 2024 02:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
दौलतपुर चौक(ऊना)। प्रज्ञा शर्मा ने कांगड़ा के नगरोटा बगवां में संपन्न हुई खेलो इंडिया वुमेन लीग में सिल्वर मेडल जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। प्रज्ञा शर्मा ने 76 किग्रा. भार वर्ग में जूनियर वर्ग में सिल्वर मेडल और वरिष्ठ वर्ग में चौथा स्थान प्राप्त किया है। उधर, मेडल जीतकर अंबोटा में पहुंचते ही परिजनों व स्थानीय लोगों ने हार डालकर एवं पुष्पवर्षा कर प्रज्ञा वर्मा का स्वागत किया। गौर रहे कि प्रज्ञा शर्मा ने दिसंबर माह में हिप्र विश्वविद्यालय के अंतर्गत राजकीय महाविद्यालय दौलतपुर चौक में संपन्न हुई इंटर कॉलेज वेट लिफ्टिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता था। प्रज्ञा शर्मा ने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपनी कोच रजनी बाला, प्रदीप शर्मा के अलावा माता अंजना शर्मा, पिता दीपक शारदा और दादी सत्यावती को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें