गोंदपुर बनेहड़ा (ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भंजाल के वोकेशनल के टूरिज्म छात्रों ने बुधवार को शैक्षणिक भ्रमण किया। शैक्षणिक भ्रमण में उन्होंने देहलां के निजी होटल की कार्यप्रणाली के बारे में जाना। प्रिंसिपल सरला ठाकुर ने वोकेशनल के छात्रों को शैक्षिक भ्रमण के लिए रवाना किया। इस अवसर पर पाठशाला के उपप्रधानाचार्य राजन शर्मा, अनु शर्मा, सुरेश ठाकुर, मुकेश सलारिया, वोकेशनल कोऑर्डिनेटर रमनीश बंसल, अधीक्षक रजनी शर्मा, शिव शर्मा, संदीप कुमार, सीमा कुमारी, शकुंतला ठाकुर, सुनील ठाकुर, नरेश कंवर, मनीष ठाकुर, मनोज कुमार, रमेश चंदेल, सुनील कुमार, राजन कुमार, विनोद ठाकुर, पठानिया स्टाफ सदस्य मौजूद रहे। संवाद